spot_img
15.2 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

सड़क पर लग रहे अवैध दुकानों को दो दिनों में हटाने का निर्देश, दुकानदारों में मची खलबली

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

डीएम एसपी के निर्देश पर जाम की समस्या को लेकर चला अभियान

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। रक्षा बंधन के त्योहार पर सकलडीहा कस्बा सहित भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग पर सुबह से लेकर देर शाम तक वाहनों की लम्बी कतार लगी थी। जिसके कारण कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित डीएम एसपी का काफिला जाम में घंटों फसा रहा। डीएम एसपी के सख्त निर्देश पर रविवार को सीओ स्नेहा तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण दो दिनों के अंदर हटाने का निर्देश दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पटरी दुकानदारों में खलबली मचा हुआ है।

सकलडीहा कस्बा में आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। रक्षा बंधन के त्योहार पर सुबह 9बजे से ही सघन तिराहा से लेकर अलीनगर तिराहा तक भीषण जाम लगा रहा। अलीनगर और चंदौली की ओर से आने जाने वाले वाहन भी भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण फसे रहे। गेट खुलते ही सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर वाहनों की कतार लग गया था।

सेना के जवान के अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे डीएम एसपी का काफिला भी घंटों जाम में फसा रहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की सुरक्षा में लगी पुलिस स्कार्ट भी उतरकर जाम से निजात पाने में जुटी रही। डीएम एसपी की ओर से जाम की समस्या को संज्ञान में लेने पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध अतिक्रमण दो दिनों के अंदर हटाने का निर्देश दिया। कई ठेला और पटरी दुकानदारों को हटाया गया।

इस बाबत सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि दो दिनों के अंदर अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया है।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति,वरूणेन्द्र राय,दिनेश,राणा,जगदीश कुमार सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आजमगढ़ के फूलपुर मादुलपुर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks