spot_img
30.1 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक शाखाओं पर लगाए सीसीटीवी कैमरा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर रविवार की शाम प्रभारी सतीश प्रकाश के देखरेख में बैठक सम्पन्न हुई।इसमें ग्राहक सेवा केंद्र व मनी कलेक्शन एजेंटो कि सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक मित्रों से अपने अपने केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया। ताकि बैंक के लेनदेन सहित अपराध पर लगाम लगाया जा सके।

चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी ग्राहक सेवा केन्द्रो व बैक शाखाओ पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है।इसके लिए सभी बैंक मित्रों को पहल करना होगा। आज के परिवेश में अपने अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है।ताकि बैंक के लेनदेन व अपराध करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। कोई अपराध होने पर सीसीटीवी कैमरा से फुटेज के माध्यम से घटना का खुलासा करने में काफी सहूलियत हो जाती है। अपराध को रोकने व उसके खुलासे में सीसीटीवी कैमरा का अहम योगदान रहता है। इसलिए अपने अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाए। जिससे गाहक के साथ आप भी सुरक्षित रहे। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

इस दौरान हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल चंदन वर्मा,अमित वर्मा, वकीलू रहमान, मुन्ना अली, इमरान अली, रविन्द्र गुप्ता, शिवप्रताप भूषण, राजेश सिंह, अजीत पांडेय, विपिन कुमार सिंह,अनिल उपाध्याय आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks