spot_img
31.1 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

संघर्ष और साहस की अमर गाथा है स्वतंत्रता दिवस- प्राचार्य

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही उल्लास एवं धूमधाम पूर्वक मनाया गया। पूरे महाविद्यालय प्रांगण को तिरंगे पताकाओं एवं रंग-बिरंगे लड़ियों से सजाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने महाविद्यालय के संस्थापक पं राम कमल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया।

प्राचार्य प्रो.पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जहां एक ओर अपने अमर बलिदानियों को याद करने का दिन है तो दूसरी तरफ यह दिवस हमें अपने कर्तव्यपालन एवं चिंतन मनन करने की भी प्रेरणा प्रदान करता है। स्वतंत्रता ही हमें नव चिंतन एवं नए ज्ञान की खोज की ओर प्रेरित भी करता है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वचन महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने किया। स्वतंत्रता दिवस पर विकसित भारत छात्र सा
संसद -2025 में प्रतिभाग करने वाले छात्र विनोद विश्वकर्मा एवं नियामत अली को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में उद्बोधन दिया था। स्काउट के रोवर को अपने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ अनेक छात्रा- छात्राओं को उनके अलग-अलग प्रतियोगिताओं एवं उपलब्धियां हेतु पुरस्कृत किया गया।

महाविद्यालय में वैश्विक संदर्भ में वर्तमान भारत “शिर्षक पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता प्रो. विजेंदर सिंह ने कहा कि आज स्वतंत्रता के 79 वर्षों पश्चात हमारा देश जहां आर्थिक रूप से पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है चौथी बड़ी सैन्यमहाशक्ति है। अन्य वक्ताओं में संदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज हम तकनीक क्षेत्र हो या भोजन की आत्मनिर्भरता हो चाहे विभिन्न संसाधनों का निर्माण भारत सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर है।

कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पांडेय द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने अनेक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया। समस्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्राध्यापकगण कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks