spot_img
28.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत, भक्तिगीत, देशभक्ति गीतों से बच्चों ने मोहा मन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा मनियारपुर मे माध्यमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर 79 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी ने झंडा फहराया साथ राष्ट्रगान गाया गया।

उसके बाद छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत, भक्तिगीत, देशभक्ति गीतों पर नित्य आदि कार्यक्रमों का शानदार प्रस्तुति की गई। विद्यालय पर उपस्थित समाज सेवी दुलारे राम कन्नौजिया ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार रहे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यापक पप्पू यादव, अमरनाथ दुबे, राजकुमार तिवारी, राजेश तिवारी, रामदयाल यादव रहे। एनम मनीषा देवी, आशा जामवंती, माया, शकुंतला आदि उपस्थित रही।

वही ग्राम सभा मनियारपुर के बभनपुरा मे पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान के द्वारा समूह की महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम रखा गया। जिसे समूह की महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया। वही ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समूह की महिलाओं ने जो जागरूकता दिखाया है इससे हमें सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर वहां उपस्थित सैकड़ो महिलाएं पुरुष ने कार्यक्रम को देखा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks