spot_img
24.9 C
Varanasi
Friday, November 6, 2026
spot_img
spot_img

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव: सजने लगी है दुकानें, खेल मैदान में सर्कस व बच्चों के बड़े बड़े झूले व विभिन्न प्रकार के लगने लगे स्टॉल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज मिश्रा
चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली व तपोस्थली रामगढ़ मे बाबा कीनाराम के 426वें तीन दिवसीय जन्मोत्सव जैसे ही नजदीक आ गया है वैसे ही पंडाल सजने व दुकानें सजने लगी है, खेल मैदान में सर्कस व बच्चों के बड़े बड़े झूले व विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगने लगे है। वही प्रशासन भी पूरी तैयारी मे जुटी हुई है।

अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की तपोस्थली पर विगत कई वर्षों से तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जहां लगभग प्रत्येक दिन लाखों की संख्या मे श्रद्धालु बाबा के दर्शन हेतु आते जाते रहते है। जिसे लेकर क्षेत्रीय व जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी मे जुटी है। वही बाबा दरबार के मठ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

सांस्कृतिक मंच हेतु पंडाल व अन्नपूर्णा भोजनालय एवं प्रसाद वितरण हेतु कक्ष तथा पंडाल युद्ध स्तर पर रातों दिन बन रहे है। जन्मोत्सव समारोह में दूर दराज से दुकानें मैदान में सजने लगी है खेल मैदान में सर्कस व बच्चों के बड़े बड़े झूले व विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगने लगे है।

लोगों के सुरक्षा हेतु खोने वाले की खैरियत हेतु
कंट्रोल रूम बनाया गया है सी सी कैमरे लगाए जा रहे है। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी का तत्काल पता लगाया जा सके कीनाराम महोत्सव के संरक्षक मेजर अशोक सिंह अरुण कुमार सिंह व सूर्यनाथ सिंह की देख रेख में समारोह की तैयारी अन्तिम दौर में पहुंच गई है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची को निर्वाचन आयोग की मंजूरी

4 नवंबर को मिला अनुमोदन, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों और आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क देख सकेंगे मतदाता परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks