spot_img
27.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को मुआवजा दे सरकार: पिंटू पाल

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। इसी के साथ पशुओं के चारे की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। जहां लोग अपने पशुओं को अन्य स्थानों पर ले जाकर किसी प्रकार से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी के साथ किसानों तथा ग्रामीणों को भी बाढ़ की वजह से विभिन्न प्रकार की परेशानी उत्पन्न हुई है। कई ग्राम सभा में बाढ़ चौकिया भी बनाई गई है वहीं कई जगहों पर ग्रामीण व किसान रोड पर टेंट के सहारे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इन्हीं बातों की जानकारी प्राप्त होने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने सकलडीहा तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित ग्राम सभाओं मे जा कर किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों की फसल बर्बाद होने तथा उनको अभी तक मुआवजा नहीं प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसी के साथ किसानों के पशुओं को खिलाने का चारा की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। किसानों ने बताया कि इंसानों के साथ-साथ जानवरों के जिकोपार्जन की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। क्योंकि बाढ़ के कारण हमारे फसल और पशुओं का चारा सब डूब गया है ऐसे में हम लोग अपने परिवार अपने पशुओं का जीवन कैसे सुरक्षित करें।

वहीं किसानों की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने जिलाधिकारी से किसानों की फसल बर्बाद का मुआवजा तथा पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks