spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

मुंसफी न्यायालय शुरू कराने को लेकर एसडीएम से मिले अधिवक्ता

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। संयुक्त बार के अधिवक्ता लम्बे समय से तहसील में मुंसफी न्यायालय शुरू कराये जाने को लेकर लामबंद है। सोमवार को अधिवक्ताओं का समूह उपजिलाधिकारी कुंदन राजकपूर से मिलकर शीघ्र शुरू कराये जाने की मांग किया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को शीघ्र पूरा कराये जाने का आश्वासन दिया।

अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील क्षेत्र में तीन ब्लॉक, सकलडीहा, बलुआ, धानापुर, और चौकी होने के चार सौ से अधिक गांव के ग्रामीणों को न्याय पाने के लिये जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसके लिये कई बार अधिवक्ताओं को धरना प्रदर्शन भी करना पड़ा। अधिवक्ताओं के काफी प्रयास के बाद उच्च न्यायालय की ओर से मुंसफी न्यायालय की संचालन को लेकर बीते दिनों निर्देशित किया गया। जिसके लिये तहसील प्रशासन की ओर से अस्थायी रूप से भवन को चिन्हित कर रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजा है।

सोमवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर तहसील परिसर में मुंसफी न्यायालय का संचालन शुरू कराये जाने की मांग किया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को शीघ्र अस्थाई रूप से न्यायालय का संचालन शुरू कराये जाने की मांग किया।

इस मौके पर बार महामंत्री रामराज,शिव गोबिंद,आनंद सिंह,उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,सच्चिदानंद सिंह, पंकज सिंह यादव, नितिन तिवारी,राजकुमार सिंह,जगदीश,अतुल तिवारी,मनोज पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks