spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

चंदौली मे दिल दहला देने वाली घटना: रिटायर्ड दरोगा ने अपने सगे भाई को मारी गोली, मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

चंदौली। गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में शाम को रिटायर्ड दरोगा दंगल यादव ने अपने छोटे भाई अधिवक्ता कमला यादव 55 वर्ष को गोली मार दी। आनन-फानन मे अधिवक्ता को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में जुट गयी।

वरिष्ठ अधिवक्ता कमला यादव ( 55 ) वर्ष सुबह कचहरी परिसर में दोनों भाइयों के बीच पुराने लोन और जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। अधिवक्ता न्यायालय से खाली होने के बाद जैसे ही घर पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे दंगल यादव ने गोलियों से भून डाला।

बताया जा रहा है कि तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो सिर में और एक सीने में लगी। परिजन आनन-फानन में अधिवक्ता को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कमला यादव चंदौली कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे।

एसपी आदित्य लांघे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत पूछताछ की घटना के बाद गांव और इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks