spot_img
30.1 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा पत्रक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित पीजी कॉलेज मे सोमवार को छात्र नेता ऋषि पाल विनीत के नेतृत मे छात्र संघ चुनाव को लेकर दर्जनों छात्रों ने प्राचार्य को पत्र देकर चुनाव कराए जाने की मांग किया। छात्र नेता ऋषि पाल विनीत ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के संदर्भ मे आज सकलडीहा पीजी कालेज मे ज्ञापन दिया गया।

छात्र नेताओं का कहना है कि तीन वर्षों से कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है। वही आरोप लगाया है कि चुनाव न होने से उनके हितों की अनदेखी हो रही है। और वह अपनी  मांगों को भी नहीं रख पा रहे है।

आप को बता दे कि पिछले कई सालों से सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ कुछ अन्य कॉलेजों में छात्र संघ का चुनाव नहीं हो रहा है। जिसको लेकर आए दिन छात्रों द्वारा प्रदर्शन तथा छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर ज्ञापन व पत्रक देने का कार्य किया जाता है। परंतु कई साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इन कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव नहीं कराया गया जिसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में सोमवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों द्वारा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय को पत्र देकर छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की गई।

इस बाबत कॉलेज प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रों द्वारा पत्र मिला है पर अभी कॉलेज में चुनाव कराए जाने को लेकर कोई भी आदेश नहीं मिला है आदेश मिलते ही चुनाव कराया जाएगा।

पत्रक देने वालों में अमन पाण्डेय, आकाश यादव , अजय कुमार राय ,शुभम पाल, सुदीन मोनू , मनीष कुमार, अभिषेक यादव  सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहे

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks