spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

आकांक्षी विकास खण्ड का सीडीओ ने की समीक्षा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। अकाक्षी जनपद घोषित होने के अति पिछड़े विकास खण्ड चहनियां को अकांक्षी विकास खण्ड के रूप में चयनित कर उसके विकास पर बल दिया गया। जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर.जगत साई ने बुद्धवार की दोपहर में पहुॅच कर समीक्षा बैठक की। जिसमें विकास खण्ड की मूलभूत समस्याओं पर पर गहन विचार कर उसकी माइक्रोप्लान बनाकर उस पर कार्य करने का बल दिया। सरकार द्वारा संचालित हर योजनाओ को धरातल पर पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने हेतु उसका प्लान बनाये जाने का निर्देश दिया।

श्री साई ने कहा कि 1अक्टूबर से 31दिसम्बर तक प्रतिदिन लोगों की समीक्षा की जायेगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, पशु विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग, जलकल विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, के अधिकारियां से एक-एक कर विस्तृत चर्चा की और उनको माइक्रोप्लान तैयार करने का सख्त निर्देश दिया। वही श्री साई ने कहा कि जब तक आप लोग प्लान तैयार नही करेगे तब सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर नही उतारा जा सकता। आप सभी लोग आपसी सामजस्य बनाकर इस कार्य को अमली जामा पहनाए ताकि इस क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से लोगां को निजात दिलाई जा सके। तीन माह तक लगातार समीक्षा की जायेगी और लपरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी राजेश नायक, ज्वाइंट बीडीओ ओमप्रकाश, स0वि0अ0सा0 संतोष मिश्रा, एडीओ पंचायत राजेश सिंह सहित समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks