spot_img
30.1 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

नाली व झाड़ झंखाड की साफ सफाई नही होने से ग्रामीणों मे आक्रोश: एडीओ पंचायत को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के सहरोई गांव में बिगत कई महीनों से नालिया बजबजा रही है और तो और गांव के मेन रास्तों पर झाड़-झंखारों से पटा हुआ है। यही हाल रहा तो संक्रामक बीमारियों को फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता। सोमवार को ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मेन रास्तों पर झाड़-झंखाड़ इस तरह पट गया कि उस पर राह चलना दुश्कर हो गया है। जिससे आए दिन झाड़-झंखाड़ां में विशैले जीव जंतुओं निकलते रहते है। जिससे हमेशा दुर्घटनाएं की आशंका बनी रहती है। नाबदान के पानी से उठ रहे दुर्गंध से ग्रामीणों का जीवन नरकीय बना हुआ है और दुर्गन्ध युक्त वातावरण में लोग जीने को विवश हो गये है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी कभी कभार आकर रफू चक्कर हो जाता है। इस संदर्भ मे जब ग्रामीण ने सफाई कर्मी से कहा तो उसने कहा कि झाड़-झंखाड व नालियों को साफ करा देगे। बार-बार कहने पर हम सफाई नही करेगे आप लोग हमारे अधिकारियों से बात कर लीजिए।

इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि राजकीय दायित्वों में लापरवाह को कभी भी नही वक्शा जायेगा, उस पर कार्रवाई की जायेगी।

वहीं ग्रामीण नामवर, ईश्वरी, उमेश, रमेश, राजेंद्र प्रजापति, पखंडू गुप्ता, कुंवारू गुप्ता, चंद्रबली खरवार, महानंद, शिशु, लादी प्रजापति, देवेन्द्र, सुनील, बेचू, दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नाली व झाड़ झंखाड की साफ सफाई नही हुई तो हम ग्रामीण विकासखंड कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks