spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

भगवान परशुराम सेवा समिति ने मलीन बस्ती में बाटा उपहार: दीवाली के लिए मोमबत्ती और फल का किया वितरण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चंदौली
सकलडीहा। रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक सकलडीहा इंटर कालेज परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी तिवारी ने की। बैठक में पिछली बैठकों के एजेंडे को आगे ले जाने पर चर्चा हुई और रुपरेखा तैयार हुई। एक प्रसिद्ध सुक्ति है ‘परहित सरिस धर्म नहीं दूजा’ इसी को आत्मसात करते हुए भगवान परशुराम सेवा समिति ने मलीन बस्ती में खुशियाँ बाटने का काम किया।

जनपद में भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण पर गहन चर्चा हुई। बैठक के बाद भगवान परशुराम सेवा समिति ने टिमिलपुरा स्थित मलीन बस्ती में जाकर दीवाली के लिए उपहार वितरण किया। समिति ने दीवाली के उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए मलीन बस्ती के लोगों में मोमबत्ती और फल आदि का वितरण किया। भगवान परशुराम सेवा समिति से उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी, संजय पाण्डेय, मुरलीधर पाण्डेय, शिवम दुबे, जीतेन्द्र प्रताप तिवारी, शशि प्रकाश मिश्र, रोहित तिवारी, चन्दन पाण्डेय, मोहित तिवारी, रितेश तिवारी, आशुतोष पाठक, शैलेन्द्र पाण्डेय, चीकू पाण्डेय, माधव पाण्डेय, विकास पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks