spot_img
23.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

छठ पूजा की तैयारियों पर एसडीएम व सीओ ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर।  एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर व सीओ स्नेहा तिवारी ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को आधा दर्जन गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इसमें महुजी,जिगना,दवनपुरा, विरासराय, गंगा धाम आश्रम
महुजी शामिल रहे। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही छठ पूजा समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि छठ पर्व को हर्षोल्लास एवं सकुशल तरीके से संपन्न कराने को जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, जल के अन्दर बैरिकेडिंग व्यवस्था एवं लाउडस्पीकर,चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी व्यवस्था को पूरा कर लेने के निर्देश दिए।तीन दिवसीय पर्व को देखते हुए छठ घाटों पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर समय-समय पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित होती रहे।

सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी ने कहा कि घाटों पर पुलिस को पूरी से पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे ताकि किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। डाला छठ पर्व को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर धानापुर बीडीओ विजय कुमार, धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद आदि लोग रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks