spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य मे एकता पद यात्रा: सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के महानायक, मंत्री

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरूवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज से एकता पद यात्रा निकाला गया। इसके पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिति जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने पार्टी नेताओं के साथ पैदल यात्रा में शामिल रहे। चतुर्भुजपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर सेनानियों को माल्यापर्ण के बाद पद यात्रा समाप्त हुआ। पांच किलोमीटर की एकता पद यात्रा में जगह जगह  कस्बावासियों ने मालाफूल और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के महानायक है। इन्होंने अपना पूरा जीवन देश की एकता को बनाये रखने के लिये कुर्बान कर दिया। उनके संघर्षों को याद रखने की जरूरत है। आज हम सभी को देश की एकता और अखंडता के लिये एकजुट होने की जरूरत है।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया। ऐसे राष्ट्रभक्त की जयंती पर जन जन को जागरूक करना ही सच्ची श्रद्धांजली होगा। सकलडीहा से चतुर्भुजपुर सेनानी स्थल तक एकता पदयात्रा पर कस्बावासियों ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। इस दौरान एनसीसी और स्काउट गाइड के बच्चे तिरंगा झंडा के साथ भारत माता की जयकारा वंदे मातरम कहते हुए पदयात्रा में शामिल रहे।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, चहनिया ब्लॉक प्रमुख अरूण जायसवाल, प्रधानचार्य घनश्याम त्रिपाठी,सत्यमूर्ति ओझा,विजय गुप्ता,पूनम चौहान, अजित पाठक, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, अरूण कुमार  मिश्रा, गोपाल राजभर, अमित सिंह,नीरज सिंह बाला, रंजय पांडेय, मिथिलेश पटवा, दीपक केशरी, रोहित जायसवाल, अभय कुमार पाठक, रितेश, शैलेष मिश्रा, रामजी गोंड,टुनटुन सिंह,सोनू सिंह,सुनील सिंह, रविशेखर, प्रेम पांडेय सहित तहसील ब्लॉक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks