spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

साइबर ठगी का शिकार बना बीएलओ: लिंक भेज उड़ाए पैसे, हड़कंप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
धानापुर। शुक्रवार को साइवर ठगो ने बीएलओ के खाते से चौबीस सौ निन्यानवे रूपये उड़ाया। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। बता दें कि सर्व प्रथम ठगो ने बीएलओ झब्बु पाल के मोबाइल पर फोन करके डीपीआरओ आफिस का हवाला दिया और एसआईआर की कार्य मे कितना प्रगति हुआ। इसके बारे मे जानकारी लिया। साथ ही बीएलओ द्वारा पैसा अभी जमा नही किए जाने पर नाराजगी जताई।

घटना जनपद चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब की घटना है। जिस समय साइबर ठगो ने अमादपुर गांव निवासी बीएलओ झब्बु पाल के मोबाईल पर फोन किया। उस समय मोबाइल घर पर था और झब्बु पाल जैसे ही किसी कार्य से बाहर निकले। वैसे ही फोन की घंटी बजी और तेरह वर्षीय बेटे ने फोन को उठा लिया। डीपीआरओ आफिस का हवाला देते हुए ठगो ने एसआईआर के बारे मे वार्ता करके बीएलओ के बेटे को उलझाया। नौ हजार पांच सौ रूपये का लिंक भेजने की बात कही। इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करने को कहा। बेटे ने जैसे ही लिंक को टच किया। साइबर ठगो ने अपने मकसद मे कामयाब हो गए और फोन से चौबीस सौ निन्यानवे रूपये उड़ा दिया। बीएलओ झब्बु पाल ने कहा कि थोड़े देर बाद जब मै घर मे गया तो बेटे की आप बीती सुनने के बाद जब एकाउन्ट देखा तो चौबीस सौ निन्यानवे रूपये गायब मिला। जिसका आनलाईन आवेदन साइबर पुलिस को दिया। 

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks