spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

शॉपिंग मॉल व्यवसाई के हत्यारे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल: फूटकर पैसा नहीं देने पर आरोपी ने उतारा खुन्नस

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
सकलडीहा। जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराध और एक के बाद एक व्यापारियों की हो रही हत्या से यहां के व्यापारियो में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा है। बीते दिनों 18 नंवबर को पीडीडीयू नगर के दवा विक्रेता रोहिताश पाल की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि शुक्रवार की सुबह शॉपिंग मॉल संचालक और व्यवसायी की लाठी से कूंचकर निर्मम हत्या हो गई। घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को दोपहर में कोतवाली पुलिस ने आरोपी बृजेश यादव को घटना में प्रयुक्त लाठी के साथ न्यायालय से जेल भेज दिया।

नोनार गांव के प्रतिष्ठित और मृदुभाषी 60 वर्षीय ओमप्रकाश मौर्या उर्फ उमा की उसी गांव के बृजेश यादव ने लाठी से सर और चेहरे पर कूंचकर निर्मम हत्या कर दिये जाने से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। नोनार कस्बा के दर्जनों व्यापारियों ने पूरे दिन दुकाने बंद रखकर घटना की कड़ी निंदा किया। कोतवाली पहुंचकर काफी संख्या में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया। व्यापारी नेताओं ने जनपद में लगातार व्यापारियों की हो रही हत्या को लेकर पुलिस प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है। शासन प्रशासन से जिले में कानून व्यवस्था कायम करने की मांग उठाया है। वहीं पुलिस के आरोपी युवक बृजेश यादव को शुक्रवार को गिरफ्तारी करने के बाद शनिवार को न्यायालय से जेल भेज दिया।

इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बृजेश यादव को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय,लक्ष्मीकांत मिश्रा, सतीश यादव और रोहित गौड़ रहे।

फूटकर पैसा नहीं देने पर आरोपी ने उतारा खुन्नस

आरोपी युवक बृजेश यादव की नोनार में आढ़त की दुकान है। आढ़त पर सामान बेचने वाले आसपास गांव के गरीब और किसान जाते है। आरोप है कि आरोपी बृजेश यादव दो दिन पूर्व दुकानदार से फूटकर पैसा लेने गया था। दुकानदार द्वारा फूटकर पैसा नहीं होने पर मना कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने खुन्नस निकालते हुए व्यापारी को लाठी से पीटकर निर्मम हत्या कर दिया था।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks