spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

घर से खाना खाकर बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था युवक सिंघीताली के पास हुई घटना

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा का 28 वर्षीय रमेश राजभर शनिवार को देर शाम घर से जीवनाथपुर एक प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी के लिये बाइक से जा रहा था। सिंघीताली के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर हाइवे पुलिस ने युवक को आनन – फानन में एम्बुलेंस में लादकर जिला हास्पीटल लाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। रविवार को पीएम होने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया जायेगा।

कस्बा के समाजसेवी पन्ना राजभर के तीन पुत्र विजय उर्फ पप्पू राजभर, अवधेश और रमेश राजभर है। तीन बेटी पुष्पा,लालमनी और उषा है। विजय उर्फ पप्पू और सबसे छोटा बेटा रमेश जीवननाथपुर के एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है। विजय सुबह ड्यूटी पर जाता है और शाम को घर लौट आता है। छोटा भाई शाम को जाता है। और सुबह घर लौट जाता है।

शनिवार को 28 वर्षीय रमेश राजभर अपने पल्सर वाहन से ड्यूटी के लिये जा रहा था। अलीनगर तिराहे पर चाय पीने के बाद पिता से फोन पर बातचीत करने के बाद कंपनी की ओर रवाना हो गया। सिंघीताली पहुंचा हुआ था कि अचानक अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिरकर तड़पने लगा। हाइवे पुलिस ने आनन फानन में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता पन्ना लाल राजभर माता मीना देवी सहित भाईयों का रोते रोते बुरा हाल था।

इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks