spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

चोर से भिड़ा किशोर, मौत: गांव में पसरा मातम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार रात की हुई घटना मे चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में गोली खाकर मारे गए किशोर मोनू की मौत ने पुलिस की रात्रि गश्त, अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविवार  और सोमवार की रात मुन्ना राम के घर चोरी की वारदात हुई। चोर बक्शा लेकर फरार हो रहे थे। किशोर मोनू अपराधियों से भिड़ गया। गांव के बाहर सिवान में उसने एक चोर को पकड़ लिया। हाथापाई के दौरान चोर के साथी ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद भी मोनू ने चोर को नहीं छोड़ा। घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मां-बाप का सहारा छिन गया और गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि वह बिहार के भभुआ क्षेत्र का निवासी है और उससे पूछताछ की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks