spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

कमरे मे भरा अंगीठी का धुआं, घुटन से एक की मौत: दो की हालत गंभीर 

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। अंगीठी की आग से निकली धुएं की घूटन से एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथ मे सो रहे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जनपद चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड़ नंबर-5 मे इंड़ियन आयल इलाके के समीप की है। घटना की खबर लगते ही इलाके मे हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जूट गई। सुचना के बाद अलीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड़ नं० 5 बिछड़ी निवासी महफूज आलम का परिवार नव वर्ष पर जश्न मनाने के लिए रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे। बेटे शाहिद सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार की देर शाम नव वर्ष की उपलक्ष्य मे पार्टी का आयोजन किया। इसमे रिश्तेदार सहित आसपास के मिलाकर पांच दोस्तो ने शामिल हुए। भोजन कोयले की अंगीठी पर बनाया। भोजन के बाद दो दोस्त अपने घर चले गये। जबकि तीन दोस्त शाहिल (20), चंद्रखा गांव निवासी अली (25) व वार्ड़ नंबर 16 निवासी अल्मस (23) वही पर रात मे रूक गये। सोने के दौरान कमरे की खिड़की व दरवाजे को बंद किया। लेकिन अंगीठी की आग को नही बुझाया। लोगों का यह भी मानना है कि ठंड़क से बचाव को लेकर जलती अंगीठी की आग को छोड़ दिया। ताकि कमरे मे गर्मी बनी रहे। लेकिन अंगीठी की आग से निकली धुएं ने सांस लेने मे समस्या पैदा कर दी। जिसकी अंदाजा बच्चो को नही लगी। जिसमे एक की जान चली गई और दो बच्चे जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को जब दोपहर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाया। दरवाजे को काफी देर तक पीटने के बाद किसी प्रकार से अली ने दरवाजे को खोला। इसके बाद गश्त खाकर वहीं पर गिर पड़ा। आनन-फानन मे लोगो ने तीनो को पास के एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती किया। डाक्टरो ने शाहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अली व अल्मस की हालत चिंता जनक बनी हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जूट गई। 

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks