परिवर्तन टुडे चन्दौली
चंदौली। तापमान में अत्याधिक गिरावट के दृष्टिगत छात्रहित में जिलाधिकारी महोदय से दिनांक 05.01.2026 को हुई वार्ता एवं प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद में समस्त शिक्षा बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 वीं तक का पठन पाठन दिनांक 10 जनवरी 2026 तक स्थगित किया जाता है। तथा कक्षा 09 से 12 वीं तक की कक्षायें व अन्य गतिविधियाँ प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक संचालित किया जाय एवं ठंड से बचाव हेतु विद्यालय स्तर पर आवश्यक प्रबन्ध किया जाय। अतः समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक (समस्त शिक्षा बोर्ड से संचालित विद्यालयों) को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य न होगी।




