spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सड़क निर्माण के कारण अलीनगर तिराहा पर लग रहा जाम: राहगीरों मे आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा में सड़क निर्माण के कारण तिराहों पर आये दिन जाम की समस्या से राहगीर और वाहन चालक परेशान है। आरोप है कि सड़क निर्माण होने के कारण आवागमन में काफी समस्या हो रही है। लेकिन अलीनगर तिराहा पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन अनजान बना हुआ है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

सकलडीहा अलीनगर तिराहा और सघन तिराहा पर हाइवे सड़क निर्माण के दौरान गोलंबर नहीं बनाये जाने के कारण तिराहों पर वाहनों को मोड़ने के दौरान जाम की स्थिती हो जा रही है। वही दूसरी ओर फोर लेन सड़क निर्माण के कारण मार्ग वन वे होगया है। इससे चंदौली और चहनिया, धानापुर, कमालपुर और अलीनगर से होकर सकलडीहा तिराहे पर वाहनों के पहुंचने पर पुलिस कर्मियों को काफी समस्या हो रही है। तीन से चार पुलिस कर्मी और दरोगा सुबह से लेकर शाम तक जाम छुड़ाने में परेशान रहते है। लेकिन तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर अनजान बने हुए हुए है।

तहसील के अधिवक्ताओं ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये एसडीएम से मिलकर अवगत कराया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks