spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बिसुनपुरवा गांव के पास गुरुवार को हाइवे पर तेज स्पीड में जा रही चार पहिया पीकप ने टीबीएस गाड़ी से जा रहे 56वर्षीय पुनवासी गुप्ता को जोरदार धक्का मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची बलुआ पुलिस ने चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।

कल्याणपुर गांव के रहने वाले पुनवासी गुप्ता चहनियां स्थित एक कबाड़ी के दुकान काम करके जीवीकोपार्जन करते थे। गुरुवार को सकलडीहा से वापस अपने घर टीबीएस गाड़ी से जा रहे थे। बिसुनपुरवा गांव में चहनियां वाया चन्दौली हाइवे पर तेज स्पीड से जा रहे पीकप वाहन के धक्के से बाइक गिर गये। जिससे तत्काल मौत हो गयी। चार पहिया वाहन वाला मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दिया। पुलिस ने पुनवासी को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुनवासी के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गरीबी की मार झेल रहे पुनवासी के पुत्र पवन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। जैसे ही मौत की ख़बर परिजनों पत्नी गीता देवी, पुत्र पवन, पुत्रियां सुमन, सुषमा, पिंकी, रचना को लगी कि वे रो-रोकर बेहाल हो गये।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks