परिवर्तन टुडे डेस्क
Story By- अभय कुमार
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र चहनिया कस्बा में इन दिनों उचक्कों का गिरोह सक्रिय हो गया है जिससे आयेदिन लोगों के साथ उचक्कागिरी के मामले सामने आने लगे है।
जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी राजेन्द्र निवासी हरधनजूड़ा अपने रिस्तेदारी सकलडीहा से अपने घर हरधन जूड़ा जा रही थी कि चहनिया चौराहे से बलुआ रोड पर मात्र 10मीटर की दूरी पर उचक्कां द्वारा उन्हे जाल बिछाना शुरू कर दिया और पावरहाउस के पास टेम्पो स्टैण्ड तक पहुचते-पहुचते सोने का कनफूल, मंगलसूत्र और चादी का पायल जो पहनी हुई उसे निकलवाकर भागने में सफल हो गये।

वही पिड़िता ने इसकी लिखित तहरीर बलुआ पुलिस को दी है। जबकि गौर करे तो पुलिस अगर सीसी कैमरे को सही तरीके खंघालती तो उचक्के उनकी गिरफ्त से दूर नही होते।
बिगत एक सप्ताह पूर्व इसी तरह कि उचक्कागिरी के मामले सामने आये। एक माह पूर्व हिगुतरगढ़ की एक महिला के साथ चहनिया कस्बा में उचक्को द्वारा उसके गहने और पैसे लेकर चम्पत्त हो गयें थे।
वही लोगो ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट करवाते ऐसी घटनाओं पर रोक लगवाये जाने की मांग की है।




