परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर मे सोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी उपस्थितजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों एवं राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए बच्चों को अनुशासन, देशप्रेम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
सहायक अध्यापक नवीन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। कार्यक्रम में संगीता, सुनील कांत राव चमन, ग्राम प्रधान और अभिभावक सहित ग्रामसभा के ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में बच्चों को पुरस्कृत किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया।



