परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में एम्ब्रोसिया एकेडमी ताजपुर के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में शिक्षक सहित विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों को सम्मानित किया गया।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में एम्ब्रोसिया एकेडमी की छात्रा अनुराधा 88.2 प्रतिशत, तनुश्री 81.8 प्रतिशत, यशस्वी 80.8 प्रतिशत, सार्थक 76.2 प्रतिशित, आदर्श 74.4 प्रतिशत, आयुष 73.6 प्रतिशत, अभिनव 73.4 प्रतिशत, पायल 72.6 प्रतिशत, सत्यम 72 प्रतिशत्, इमरान 72 प्रतिशत, श्रेयांशी 71.6 प्रतिशत, अविनाश 71 अंक हासिल किया है।
इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर अरविंद सिंह, प्राचार्य बीरेन्द्र कुमार, शिक्षक मनोज यादव, प्रशांत पाठक, रोहित यादव, नीरज विश्वकर्मा, इशिता आदि ने बच्चों को उत्सावर्धन करते हुए बधाई दिया।


