spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

अंधेरी रातों में अवैध मिट्टी खनन कर रहें माफियाओं के खिलाफ एसडीएम ने किया कार्यवाही, जेसीबी सीज

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में अवैध खुदाई करते समय शुक्रवार की देर रात्रि एक जेसीबी को एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ खनन अधिकारी ने पकड़ कर सीज कर दिया। जबकि मौके से कई खनन कारोबारी अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल रहे। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार पीडीडीयू नगर तहसील अंतर्गत पटपरा गांव में कई दिनों से खनन माफिया अवैध खुदाई करते थे। इनका काम करने का तरीका कुछ अलग था। रात 9 बजे अवैध खुदाई करने के लिए खनन माफिया अपने काम पर लग जाते थे, और सुबह के समय काम बंद कर दिया करते थे। किसी तरह इसकी सूचना पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्रा को मिली। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात पटपरा गांव में अवैध खुदाई कर रहे जेसीबी को पकड़ने के लिए एसडीएम और खनन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की गाड़ी आती देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस की मदद से एक जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वहीं मौके से कई खनन कारोबारी अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने में सफल रहे।

इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पटपरा गांव में अवैध खुदाई करते समय एक जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। जो भी जेसीबी मालिक अवैध रूप से खनन करेगा, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होगी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks