spot_img
33.8 C
Varanasi
Sunday, April 19, 2026

बढ़ते तापमान को लेकर स्कूलों का समय बदला, जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित करने का आदेश जारी किया है।

नए आदेश के अनुसार, जनपद चंदौली के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह परिवर्तन 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों पर छात्र हित और लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

जय परशुराम” के जयघोष से गूंजा चंदौली..!

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित माँ शारदा लॉन में भगवान परशुराम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks