परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर बिजली उपभोक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर तेन्दुईपुर सहित कई गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर विरोध जताया। एसडीएम कुंदन राज कपूर और एक्सीईन कार्यालय पहुंचकर पत्रक देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया। महिलाओं ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़क पर उतरकर आन्दोलन करने के लिये मजबूर होगी।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कि स्मार्ट मीटर लोगो के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। स्मार्ट मीटर से गरीब किसान,महिलाएं और आम लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि एक रुपये का बकाया होने पर भी बिजलीं कट जा रही है।सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि लाइट कटने के बाद भी बिल बढ़ रहा है। इसके साथ ही सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से सबंधित गांवो में गेहूं कटाई हो जाने के बाद भी तथाकथित किसान नेताओ के कहने पर बिजलीं दिन में बंद की गई है। जिसे चालू कराने की मांग किया। स्मार्ट मीटर में हमेशा अतिरिक्त पैसा होना अनिवार्य है, अन्यथा बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। महिलाओ ने सवाल उठाया कि लोग अपने घर का खर्च चलाएं या स्मार्ट मीटर में पैसा डालें। उनका यह भी कहना था कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल भी अधिक आ रहा है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को हटाकर बिजली बिल की पुरानी व्यवस्थाएं लागू करने की मांग की है। उनका मानना है कि स्मार्ट मीटर के कारण बिजली विभाग आम लोगों को कथित तौर पर लूटने का प्रयास कर रहा है। जिससे शासन-प्रशासन के प्रति गलत संदेश जा रहा है। महिलाओ ने चेताया कि स्मार्ट मीटर को हटाया नही गया तो वह खुद इसे उखाड़ देगी। कहा कि हमलोग गरीब है रोज कमाते है। किसी कारण बस जिस दिन कमाई नही होंगी। उस दिन लाइट बंद हो जाएगी और हम सब अंधेरे में रहने को विवश होंगे।
प्रदर्शन करने के दौरान पूनम चौहान, बेला, उर्मिला, सुरसती, सुमन, मलती,तेतरा, पुष्पा, सुदामी, अविका, उषा, हरमनी, संगीता, अनिता,गीता,कलावती,उर्मिला सहित बड़ी संख्या में महिलाए थी।




