spot_img
31.3 C
Varanasi
Wednesday, July 29, 2026
spot_img

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, 32 जिलों में लू की चेतावनी: 25 अप्रैल तक नहीं राहत की उम्मीद !

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
लखनऊ। भीषण गर्मी ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों ने अपने पांव पसार लिए हैं। जिलों में गर्म हवा और लू के थपेड़े और तपिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। पूर्वानुमान है कि फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मंगलवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 43.4 डिग्री के साथ सुल्तानपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। प्रयागराज में 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से कई जिलों में लू चलने की स्थिति बन गई है। 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है।

इन 32 जिलों के लिए है लू की चेतावनी– प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी. सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र शामिल।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं सताएगी बार-बार बिजली ट्रिपिंग! सकलडीहा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार के बाद नोनार व सकलडीहा द्वितीय फीडर का लोड हुआ संतुलित, आपूर्ति हुई...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks