spot_img
41.5 C
Varanasi
Sunday, June 14, 2026

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे विदाई समारोह का हुआ आयोजन: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वागत गीत से कार्यक्रम को बनाया यादगार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

समाजशास्त्र केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम: प्राचार्य

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉले मे समाजशास्त्र विभाग द्वारा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर समाजशास्त्र के छात्र-छात्राओं हेतु मंगलवार को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वागत गीत एवं अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाजशास्त्र केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर सफलता प्राप्त करें तथा महाविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करें।

समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि समाजशास्त्र मनुष्य, समाज, संस्कृति, सामाजिक परिवर्तन, संस्थाओं तथा मानवीय संबंधों का वैज्ञानिक अध्ययन है। यह विषय विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता एवं तार्किक दृष्टिकोण विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रीतम उपाध्याय, डॉ. मीनू श्रीवास्तव एवं डॉ. अजय यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के लिए परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का सफल संचालन शरद जायसवाल द्वारा किया गया। अंत में डॉ. प्रीतम उपाध्याय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की अत्यधिक संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना। समारोह का समापन मंगलकामनाओं, आशीर्वचन एवं समूह छायाचित्र के साथ हुआ।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और एक मासूम बालिका की दर्दनाक मौत

राजस्व टीम ने दी तात्कालिक सहायता राशि परिवर्तन टुडेचंदौली। चकिया तहसील एवं थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनावल गांव में शनिवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks