spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

Chandauli news- मकान से सटा हाई टेंशन की नंगी तार दुर्घटना को दे रही बड़ी दावत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा हाइवे मार्ग पर टिमिलपुर से तेन्दुईपुर और नागेपुर सड़क के दोनों तरफ हाईटेंशन की नंगी तार मकानो से सटकर गुजरी है। जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। आये दिन बंदरों की ओर से पोल हिलाने पर शार्ट सर्किट और तार टूटकर गिरने का डर बना रहता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी नंगी तार नही हटा रहे है। जबकि पूर्व में पत्थर की पोल हटाकर लोहे की पोल लगाया गया है।

सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान मकान से सटाकर बिजली की पत्थर की पोल लगाकर हाईटेंशन की नंगी तार खिंच दिया गया है। जिससे आये दिन तेज हवा आंधी पानी होने पर मकानों में करंट उतरता है। कई मकानों के सामाने तार में प्लास्टिक की पाइल लगाया गया है।

कस्बावासियों का आरोप है कि हाईटेंशन की नंगी तार बंदरों के पोल हिलाने के कारण ढीली होगयी है। जिससे मकानों के बारजा पर बच्चों और महिलाओं का खड़ा होना भी दूभर हेागया है। कस्बा के व्यापारी नेता प्रभुनाथ गुप्त,सुनील चौरसिया,पवन वर्मा, राकेश चौरसिया,चंदन चौरसिया,रमन सोनकर,गौतम गोंड,लल्लू खा आदि व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से हाईटेंशन की नंगी तार हटाकर केबिल तार लगाये जाने की मांग किया है।

इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि कुछ दूर केबिल तार लगाया गया है। जल्द ही अन्य जगहों पर लगाया जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks