परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा में विकास के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति किये जाने का आरोप है। बीते कई माह से दलित बस्ती के आम्बेडकर नगर में जाने वाली मुख्य मार्ग पर ढक्कन विहिन नाला दुर्घटना को दावत दे रहा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विकास के नाम पर गुमराह किये जाने का आरोप लगाया है।
कस्बा में मुस्लिम बस्ती में बीते दो माह से अधिक समय से सीवर पाइल लगाये जाने के नाम पर पूर्व में लाखों रूपये खर्च करके लगायी गयी इंटर लॉकिंग मार्ग को उखाड़ दिया गया। जिसके कारण आवागमन में काफी समस्या हो रही है। गांव के लोगों ने कई बार शिकायत और धरना प्रदर्शन के बाद भी मार्ग का निर्माण नही हो पाया। यही नही आम्बेडकर नगर की मुख्य मार्ग पर ढक्कन विहिन नाला कई माह से पड़ा हुआ है। आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। दूर संचार तक जाने वाली नाला महीनों से टूटी है। सीवर पाइप लगाये जाने के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति किया जा रहा है।
आरोप है कि गांव में विकास के नाम पर सरकारी धन का खुलेआम दूरूपयोग किया जा रहा है। साफ सफाई प्राइवेट कर्मियों की ओर से कराया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के अजय कुमार, मोनू चौधरी, शुभम, आकाश, विजय आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाये जाने का मांग किया है।







