spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- बिजली कटौती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिलाधिकारी ने गोधना मोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में बढ़ती गर्मी एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुद्धवार को गोधना मोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को खराब ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर से सीधे कुछ उपभोक्ताओं को फोन लगाकर बिजली कटौती, फॉल्ट और समाधान की स्थिति का फीडबैक लिया। तत्पश्चात हिदायत देते हुए कहा आम जनता की कॉल समय पर न उठाने या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। समस्याओं का समाधान करना शासन की मंशा है इसमें लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, शिकायत निस्तारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्युत कंट्रोल रूम संपर्क नंबर
📞 9415696764 📞 टोल-फ्री नंबर 1912 पर भी दर्ज करा सकते है। इसके अलावा सभी बिजली उपकेंद्र पर भी बिजली से सम्बन्धित शिकायत दर्ज करा सकते है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जसमीर सिंह, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर....

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks