spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपाइयों ने किया चर्चा, आगामी 22 को तिंरगा यात्रा निकालने का निर्णय

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में मंगलवार को रामलीला मैदान”मंडल कार्यशाला बैठक” रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई। इसमें भारतीय सेना द्वारा जारी ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद ज्ञापन हेतु तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 22 मई को आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया।वही सभी को एकजुट होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस बहादुरी के साथ पाकिस्तानी सेना को मार गिराने का काम किया। वह बहुत ही सराहनीय रहा है। आज दुश्मनों को उनके भाषा ने जवाब देकर भाजपा ने देश की एकता को बनाए रखने का काम किया है। भारतीय सेना की ताकत का नमूना पाकिस्तान ने देख चुका है। आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्रवाई किया है। उसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ाया है। आज उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने का काम किया जा रहा है।

इसके तहत आगामी 22 मई को तिंरगा यात्रा रामलीला मैदान से भीतरी बाजार होते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्वतंत्रता सेनानी द्वार से पुनः रामलीला मैदान पर आकर समाप्त होगा। वहीं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मंथन कर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री महेंद्रनाथ पांडे के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता नंद कुमार पांडे,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, श्री राम चौबे,अजीत पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर सिंह, अश्वनी सिंह, विजय सिंह, वैभव सिंह, शुभम सिंह, गणेश अग्रहरि, संजय मिश्रा, संतोष कुशवाहा, सतीश पांडे, अरविंद उपाध्याय, पारसनाथ सिंह, दिलीप त्रिशूलिया,विकास गुप्ता, संजय सिंह,संगीता गुप्ता, प्रभु नाथ मौर्या, विशंभर मौर्य, चंदन राजभर, राहुल राजभर, रविकांत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks