spot_img
31.1 C
Varanasi
Sunday, May 31, 2026

Chandauli news- विद्यालय परिसर में मासूम का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव के कंपोजिट विद्यालय के परिसर में रविवार की दोपहर गांव के 6 वर्षीय कार्तिक पुत्र मूसे सिंह की संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी मच गई।

मासूम सुबह लगभग आठ बजे से घर से गायब था। दोपहर लगभग 1 बजे काफी खोजबीन करने के बाद कार्तिक विद्यालय के चहारदीवारी के अंदर मिला। जबकि विद्यालय का गेट बाहर से बंद रहा। परिजनों ने आनन फानन में मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव व कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

करजरा गांव निवासी कृष्णानंद सिंह उर्फ मूसे सिंह का 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह डबरिया प्राईवेट स्कूल में कक्षा 1 का छात्र है। वह दो बहनों में सबसे छोटा भाई है। रविवार की सुबह लगभग 8 बजे घर से खेलते हुए गायब हो गया।परिजन मासूम का काफी खोजबीन किया। अंततः लगभग 1 बजे घर से सौ मीटर की दूरी स्थित कंपोजिट विद्यालय करजरा के परिसर में मृत अवस्था में मिला। विद्यालय का गेट बंद होने व चाहरदीवारी के अंदर मासूम के मिलने पर परिजनों ने हत्या का आशंका जताया। परिजन मासूम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। मौके पर चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की माँ कंचन सिंह का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मासूम की मौत से मातम हो गया।

मौके पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इस संबंध में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो पाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- विषैली जंतु के काटने से सो रहे बर्जुग किसान की मौत से कोहराम

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के दिनदानपुर गांव में रविवार को दोपहर एक बजे करीब चारपाई पर सो...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks