spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

विद्युत संविदा मजदूर संगठन वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर एक्सीईन को सौपा पत्रक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा मजदूर संगठन की जिला ईकाई की ओर से मंगलवार को मानदेय सहित अन्य समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विरोध जताया। अंत में मांगों के समर्थन में एक्सीईन को पत्रक सौपा। संविदा कर्मियों ने चेताया कि समय से संविदा कर्मियों का मानदेय और बकाया नही मिलने पर आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।

बिजली संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने मानदेय भुगतान हर महीने की 7 तारीख को देने की मांग उठाया। आरोप लगाया कि बार बार छंटनी पर तत्काल रोक लगाया जाय। संविदा कर्मियों को स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगें। फेशियल अटेंडेंस न लिया जाय। संविदा कर्मियों ने कहा कि संविदा कर्मी विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए भी काम करते है। लेकिन उनका मानदेय समय से नही मिलता। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। इनलोगो ने जल्द इन समस्याओं से निजात की मांग उठाई। कहा कि कई संविदा कर्मियों का महीनों से मानदेय बकाया चला आ रहा है। सुबह शाम धूप और बरसात में दिन रात करने को मजबूर है। इसके बाद भी मानदेय के भुगतान में मनमानी किया जाता है। अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार ने जल्द उच्चाधिकारियों के माध्यम से समस्या को दूर कराये जाने का भरोशा दिया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पाण्डेय, बाबूराम, अभय कुमार, राजेश कुमार, बृजेश, कैलाश, मुन्ना, संजय, बिपिन, कृष्णा, शिव मोहन,दिनेश कौशल, इम्तियाज सहित अन्य लोग रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks