spot_img
16.1 C
Varanasi
Tuesday, November 24, 2026
spot_img
spot_img

दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चन्दौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े साइकिल सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि हमलावर फरार होने में सफल रहे। मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर निवासी मनोज कुमार 38वर्ष के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई तथा साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि थाना अलीनगर क्षेत्र के पटपरा गांव के पास एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो मुगलसराय क्षेत्र के निवासी हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय-सीमा में पूरा हो नए न्यायालय भवन का निर्माण, गुणवत्ता से न हो समझौता : न्यायमूर्ति

निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और जनसुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश परिवर्तन टुडे न्यूज,चंदौली। जनपद...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks