परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में इस भयावह भीषण गर्मी के दौरान जहां लोगों को पानी की अति आवश्यकता है वही क्षेत्र में दर्जनों हैंडपम्प बेकार व खराब पड़े हुए है। तथा कुछ स्थानों पर हैंडपम्प बालू उगल रहे हैं। जहां पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
क्षेत्र के अधिकांश आबादी गंगा के तट पर बसे होने के कारण वैसे ही भू जल अस्तर नीचे चला गया है। और हैंडपम्प बालू उगल रहे है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों गांव में बीते कई माह से हैंडपम्प खराब है। इस दौरान पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद समस्या दूर न होने पर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि सप्ताह भर के अंदर हैंड पम्प की मरम्मत नहीं कराया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के बाध्य होंगे। क्षेत्र के बलुआ, महुअर कला, पूरा विजई, रामगढ़, नादी, नैढी,कूरां, सहित दर्जनों गांवों में हैंडपम्प खराब पड़े।
इस बाबत खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराके कार्रवाई कर खराब हैंड पम्पों को बनवाया जाएगा।




