spot_img
34.3 C
Varanasi
Friday, July 3, 2026

Chandauli news- धरहरा स्टेडियम निर्माण की भूमि बाधा दूर, एसडीएम ने मौके पर कराई पैमाइश, फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। विकासखंड के धरहरा गांव में निर्माणाधीन जिला स्तरीय स्टेडियम की भूमि संबंधी विवाद का शुक्रवार को प्रशासन ने मौके पर ही समाधान करा दिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने राजस्व टीम के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर पैमाइश कराई और किसान को जमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराते हुए विवाद का निस्तारण कराया। इसके साथ ही स्टेडियम निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर हो गई और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

धरहरा गांव में करीब 23 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से लगभग सवा आठ एकड़ (करीब 13 बीघा) भूमि पर जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने के बाद आसपास के किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी भूमिधरी भूमि पर बिना सूचना निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उनकी कई बिस्वा जमीन परियोजना में शामिल हो रही है। किसानों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तहसील प्रशासन को भूमि संबंधी विवाद का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद तथा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अभिलेखों के अनुसार पैमाइश कराई।

जांच के दौरान किसान की आराजी संख्या 1178 एवं 1189 के स्थान पर आराजी संख्या 1043 में लगभग 10 डिसमिल (करीब साढ़े तीन बिस्वा) भूमि का विनिमय कराते हुए विवाद का समाधान कराया गया। इसके बाद स्टेडियम निर्माण का कार्य पुनः सुचारु रूप से शुरू करा दिया गया।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि किसान को जमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराकर उसकी आपत्ति का समाधान कर दिया गया है। अब निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है और कार्यदायी संस्था को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, कानूनगो शेख कलीम, लेखपाल गगनदीप, नीरज श्रीवास्तव, पवन, यूपीपीसीएल के एई प्रवनी सिंह, जेई रविकांत मौर्य तथा प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- एक ही रात तीन घरों में चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ

मारूफपुर चौकी क्षेत्र के पट्टी गांव में वारदात से दहशत, पीड़ितों ने पुलिस से लगाई गुहार परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks