spot_img
30.7 C
Varanasi
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा में 12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, डेढ़ लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत में लगेंगे 1298 पौधे, जीओ टैगिंग और संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को विकास खंड सभागार में बैठक आयोजित की गई। बीडीओ विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिवों, तकनीकी सहायकों (टीए) और रोजगार सेवकों के साथ अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पौधरोपण के लक्ष्य, जीओ टैगिंग और पौधों के संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विकास खंड सकलडीहा में 1,34,963 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1298 पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे की जीओ टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि उसकी निगरानी और देखरेख सुनिश्चित हो सके। बीडीओ ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।

बीडीओ विजय कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अभियान की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बैठक में एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ आईएसबी अनिल सिंह, सचिव राम सिंह, पवन दुबे, संजय यादव, भवेश त्रिपाठी, अजीत यादव, जयप्रकाश खरवार, गुप्तेश्वर राय, मंजूर आलम, बालकृष्ण चौहान, हरेराम, मोनू सिंह, अशोक विश्वकर्मा, महेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कुछमन में सड़क हादसा: मेडिकल संचालक गंभीर रुप से घायल

सड़क हादसे में पीछे बैठी महिला भी घायल, जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली सकलडीहा। अलीनगर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks