spot_img
30.7 C
Varanasi
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा पीजी कॉलेज में ‘आधुनिक सदी के सामाजिक सरोकार’ पुस्तक का लोकार्पण, शोध और समाज पर होगा नया विमर्श

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

समकालीन सामाजिक चुनौतियों पर गंभीर विमर्श प्रस्तुत करेगी पुस्तक, विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए होगी उपयोगी- प्राचार्य

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को आयोजित समारोह में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव तथा राजकीय महाविद्यालय देवघर के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से संपादित पुस्तक ‘आधुनिक सदी के सामाजिक सरोकार’ का लोकार्पण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने दोनों संपादकों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परिवर्तन तीव्र गति से हो रहे हैं। ऐसे दौर में समसामयिक विषयों पर आधारित यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा समाज विज्ञान एवं हिंदी साहित्य के अध्येताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षक शोध, लेखन और अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से ज्ञान-सृजन में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

पुस्तक के संपादक प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने बताया कि पुस्तक में बदलते सामाजिक परिवेश, शिक्षा, संस्कृति, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, वैश्वीकरण, युवा शक्ति, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा समकालीन सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों पर विद्वानों के शोधपरक एवं चिंतनपरक लेख शामिल किए गए हैं। यह पुस्तक वर्तमान समाज की जटिलताओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक विमर्श प्रस्तुत करती है।

सह-संपादक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह यादव ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य आधुनिक समय की सामाजिक चुनौतियों और बदलते मानवीय मूल्यों पर व्यापक शैक्षणिक चर्चा को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी समान रूप से लाभदायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने पुस्तक के प्रकाशन को महाविद्यालय की महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कृति अकादमिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगी और समाज तथा शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक विमर्श को नई दिशा देगी।

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने दोनों संपादकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं शोधपूर्ण भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. दयानिधि सिंह यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. जितेंद्र यादव आदि लोगों ने संपादकों को बधाई दी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कुछमन में सड़क हादसा: मेडिकल संचालक गंभीर रुप से घायल

सड़क हादसे में पीछे बैठी महिला भी घायल, जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली सकलडीहा। अलीनगर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks