spot_img
28.9 C
Varanasi
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा में अवैध धर्म परिवर्तन के आरोप में छह गिरफ्तार, प्रार्थना सभा की आड़ में चल रही गतिविधियों का पुलिस ने किया खुलासा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। पुलिस ने अवैध धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम इटवा में प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मौके से धार्मिक प्रचार सामग्री, पुस्तकें, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम इटवा स्थित एक मकान में कुछ लोग आसपास के ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, एक बड़े कमरे में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे। वहां कुछ लोग माइक के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे, जबकि अन्य लोग धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित कर रहे थे। पुलिस ने मौके से छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया तथा धार्मिक प्रचार सामग्री, मोबाइल फोन एवं अन्य वस्तुएं बरामद कीं।

इस मामले में थाना सकलडीहा पर मु.अ.सं. 145/2026 के तहत उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 (यथा संशोधित 2024) की धारा 3 एवं 5(1) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में क्या सामने आया
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वे सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों के बीच ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते थे। इस दौरान धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित की जाती थी तथा लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं धार्मिक विश्वासों के आधार पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कुछमन में सड़क हादसा: मेडिकल संचालक गंभीर रुप से घायल

सड़क हादसे में पीछे बैठी महिला भी घायल, जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली सकलडीहा। अलीनगर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks