spot_img
31.1 C
Varanasi
Sunday, August 30, 2026
spot_img

Chandauli news-‘कब जागेगा बिजली विभाग?’ लटकते तार से हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा स्थित काली माता मंदिर मार्ग (साईं मंदिर के समीप) पर कई महीनों से लटक रहे बिजली के तार ने शनिवार को एक बड़ा हादसा करा दिया। खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहे किसान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के पोल के अभाव में कई महीनों से तार नीचे लटक रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। कई लोगों ने बांस-बल्ली के सहारे अपने घरों तक बिजली की केबल खींच रखी है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी 33 वर्षीय विश्वनाथ पांडेय शनिवार सुबह अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह साईं मंदिर के समीप पहुंचे, लटकते बिजली के तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उनकी जान बच सकी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली का पोल लगाकर लटकते तार को दुरुस्त नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस संबंध में एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि पूर्व में लाइनमैन को भेजकर तार को अस्थायी रूप से ठीक कराया गया था। अब स्थायी समाधान के लिए बिजली का पोल लगवाकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में विंदा देवी, मंती देवी, मंशा, फूलमती, लीलावती, पुष्पा, सावित्री, गोविंद, विनय पांडेय, पवन पांडेय, दुर्गा देवी, रमेश यादव, सियाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा पीजी कॉलेज की दो छात्राओं ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

अंशु यादव और सुरभि जायसवाल ने हासिल की सफलता, सहायक प्रोफेसर बनने की शैक्षणिक योग्यता भी पूरी परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks