spot_img
31.6 C
Varanasi
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

Chandauli news- जिलाधिकारी का सख्त संदेश: कूड़ा प्रबंधन नियम तोड़े तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर्स के विरुद्ध पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति (भारी जुर्माना) की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित स्पेशल सेल की समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बड़े अपार्टमेंट, होटल, मैरिज हॉल, अस्पताल तथा अन्य बड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों सहित सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स का शीघ्र चिन्हीकरण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिन्हित संस्थान में सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा, सैनिटरी वेस्ट और स्पेशल केयर वेस्ट के लिए चार अलग-अलग डस्टबिन अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी संस्थान द्वारा कूड़े का पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण नहीं किया गया अथवा नियमों की अनदेखी की गई, तो संबंधित स्थानीय निकाय द्वारा नियमानुसार पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति शुल्क वसूला जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी चिन्हित बल्क वेस्ट जनरेटर्स के हितधारकों के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं स्पेशल सेल के सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसेवा की मिसाल बने एसडीएम कुंदन राज कपूर, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब”

सकलडीहा से विदा हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर, सम्मान समारोह में उमड़ा अधिकारियों और अधिवक्ताओं का स्नेह परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks