spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- सावन को लेकर एसपी अलर्ट, कालेश्वर धाम में बढ़ेगी सीसीटीवी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

कालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों को कॉशन पर चलाने तथा मंदिर क्षेत्र में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। आगामी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा एवं 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहे पवित्र श्रावण मास को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सावन माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भोजापुर एवं सकलडीहा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों को कॉशन पर संचालित कराने के लिए रेलवे विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रत्येक सोमवार 25 हजार तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को कालेश्वर महादेव मंदिर एवं सकलडीहा के प्राचीन महेश्वर महादेव मंदिर में लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वर्दीधारी एवं सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करेंगे तथा अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मंदिर परिसर और मार्गों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था भी लागू रहेगी।

मंदिर क्षेत्र में मांस, मछली एवं मुर्गा बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

श्रावण मास की धार्मिक गरिमा एवं श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सावन माह के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास किसी भी प्रकार की मांस, मछली और मुर्गा बिक्री की दुकानें संचालित नहीं होंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बलुआ घाट से कालेश्वर मंदिर तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बलुआ घाट से चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर मार्ग तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं नई बाजार से कालेश्वर मंदिर तिराहे की ओर आने वाले भारी वाहनों को नई बाजार से ही वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी एवं यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, खंड विकास अधिकारी विजय सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सीएचसी जनसंपर्क अधिकारी अमित मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेश श्रीवास्तव एवं मनीष कुमार, कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय पर ड्रेनों की सफाई होती तो नहीं डूबती किसानों की हजारों एकड़ फसल : रामकिशुन यादव

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ड्रेनों की समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks