spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा कोई नौनिहाल, चंदौली में शिक्षा से जोड़ने को घर-घर दस्तक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

16 जुलाई से 14 अगस्त तक ‘शारदा’ कार्यक्रम के तहत 1,185 विद्यालयों के सेवित क्षेत्रों में होगा सर्वेक्षण, 6 से 14 वर्ष के ड्रॉपआउट बच्चों का आयु अनुरूप कक्षाओं में कराया जाएगा नामांकन

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 16 जुलाई से 14 अगस्त तक ‘शारदा’ (स्कूल हर दिन आए) कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 1,185 परिषदीय विद्यालयों के सेवित क्षेत्रों में घर-घर सर्वेक्षण कर ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी, जो कभी विद्यालय नहीं गए या पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें आयु अनुरूप कक्षाओं में नामांकित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सर्वेक्षण का कार्य डायट के बीटीसी एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराया जाएगा, जिन्हें प्रति परिवार 10 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अलावा ईंट-भट्ठों, खदानों, कारखानों, होटल-ढाबों, मलिन बस्तियों, जनजातीय एवं घुमंतू समुदायों तथा पलायन प्रभावित परिवारों का भी सर्वेक्षण किया जाएगा। पलायन करने वाले बच्चों को माइग्रेशन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनका नए स्थान के निकटतम विद्यालय में आसानी से प्रवेश हो सके।

अभियान की निगरानी शारदा पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक माह खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक विद्यालयों का अनुश्रवण करेंगे, जबकि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नियमित समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे।

बीएसए सचिन कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास के विद्यालय से वंचित बच्चों की जानकारी उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत चंदौली का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय पर ड्रेनों की सफाई होती तो नहीं डूबती किसानों की हजारों एकड़ फसल : रामकिशुन यादव

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ड्रेनों की समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks