spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी अधिवक्ता की जिंदगी, मोहनिया में दर्दनाक हादसे से चंदौली में मातम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

तेरही कार्यक्रम में शामिल होने बिहार जा रहे थे सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव

ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत, मौसेरे भाई की बाल-बाल बची जान

हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री भी थे मनीष, गांव और तहसील में शोक की लहर

परिवर्तन टुडे न्यूज़, चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष श्रीवास्तव (33) की मंगलवार दोपहर बिहार के कैमूर जनपद अंतर्गत मोहनिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार मौसेरे भाई अजय श्रीवास्तव बाल-बाल बच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तेरही कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी मनोज श्रीवास्तव के बड़े पुत्र मनीष श्रीवास्तव सकलडीहा तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। वह हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे थे। मंगलवार को अपने मामा के निधन के बाद आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने मौसेरे भाई अजय श्रीवास्तव के साथ बाइक से बिहार के मोहनिया स्थित बमहुर गांव जा रहे थे।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहनिया क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष श्रीवास्तव ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय श्रीवास्तव किसी तरह बच निकले।

घटना के बाद मचा हड़कंप

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना जैसे ही कम्हारी गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक का माहौल है। मनीष श्रीवास्तव अपने पीछे माता-पिता, एक भाई और एक बहन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से अधिवक्ता समुदाय, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

पुलिस का बयान

इस बाबत सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि कम्हारी गांव निवासी अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव की बिहार के मोहनिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डॉ. विनय प्रकाश तिवारी बोले—बच्चों को पढ़ाने से पहले सीखना सिखाएं, तभी बनेगा बेहतर समाज

डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षक की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks