spot_img
32.1 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026
spot_img

Chandauli news- अब नहीं सताएगी बार-बार बिजली ट्रिपिंग! सकलडीहा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार के बाद नोनार व सकलडीहा द्वितीय फीडर का लोड हुआ संतुलित, आपूर्ति हुई सुचारु

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को विद्युत विभाग ने व्यापक तकनीकी सुधार कार्य किया। करीब चार घंटे तक चले मरम्मत कार्य के दौरान नोनार एवं सकलडीहा द्वितीय फीडरों का अतिरिक्त विद्युत भार संतुलित किया गया। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई।

बढ़ते लोड से बार-बार ठप हो रही थी आपूर्ति

सकलडीहा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से नोनार, सकलडीहा द्वितीय, कुचमन, कमलापुर एवं चहनिया फीडरों के माध्यम से सैकड़ों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले कुछ समय से नोनार एवं सकलडीहा द्वितीय फीडरों पर अत्यधिक विद्युत भार होने के कारण स्विचयार्ड में स्थापित मुख्य ट्रांसफार्मर गर्म होकर बार-बार ट्रिप कर जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं को लगातार बिजली बाधित होने की परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

तकनीकी सुधार से मिला स्थायी समाधान

अधिशासी अभियंता नरेश कुमार एवं उपखंड अधिकारी सियाराम यादव के निर्देशन में अवर अभियंता मनीष कुमार ने अपनी टीम के साथ दोनों फीडरों के अतिरिक्त भार को अन्य ट्रांसफार्मरों पर संतुलित रूप से स्थानांतरित कराया। इस तकनीकी सुधार से ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम हो गया है, जिससे ट्रिपिंग की समस्या में काफी हद तक कमी आने की संभावना है।

चार घंटे तक चला कार्य, फिर बहाल हुई बिजली

तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई। मरम्मत और लोड संतुलन का कार्य पूरा होने के बाद सभी संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दी गई।

उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत : एसडीओ

उपखंड अधिकारी सियाराम यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे विद्युत भार के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही थी। विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित योजना के तहत फीडरों का लोड संतुलित कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से काफी राहत मिलेगी तथा आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक स्थिर और निर्बाध रहेगी।

इस दौरान अवर अभियंता मनीष कुमार, सौरभ, वीरेंद्र, सुनील, निरंजन, प्रवीण सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जहां बाबा ने छुआ, वहां चमत्कार हुआ! कीनाराम की महिमा से गूंजा रामगढ़

427वें जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा की साधना और सिद्धियों की कथाओं ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks