spot_img
35.5 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू – अरुण द्विवेदी

परिवर्तन टुडे/डेस्क
चन्दौली। मंगलवार को जनपद चन्दौली के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चंद्रा त्रिपाठी भवन कांग्रेस कार्यालय मे नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित होकर देश के प्रथम व् पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई। तत्पश्चात सभा और गोष्ठी भी किया गया। जनपद के कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिस देश में सुई नहीं बनती थी। उस देश में रेल, भेल, सड़क, बांध, इसरो और हवाई जहाज बनाने का काम नेहरू के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि देश को आधुनिक भारत बनाने का सपना पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने देखा था। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भारत को सोने की चिड़िया बनाने का सपना देखा था। यह नेहरू की सोच थी, जिसकी बदौलत आज भारत का डंका पूरे विश्व भर में बज रहा हैं। सड़क से लेकर बिजली बनाने का काम नेहरू के कार्यकाल में शुरू हो चुका था। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी के विचारों, सिद्धांतों और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि देने वालो में गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दुर्गा दत्त त्रिपाठी, गुलाब राम, विवेक सिंह, परमहंस सिंह राजपूत, प्रदीप मिश्रा, जुगल किशोर विनोद सिंह गणित, सत्येंद्र उपाध्याय,श्री कांत पाठक, राकेश सिंह, संतोष कुमार, असगर अली मिर्जा, चंद्रवंश सिंह,अमर देव राम,राकेश पाठक, पवन पासवान नरेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया तथा संचालन प्रवक्ता यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पीकअप के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks