spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

संक्रामक बीमारियों का खतरा: दुकानों के सामने महीनों से बजबजा रहा गंदा नाला का पानी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- अभय कुमार
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में बीते दो साल से फोर लेन सडक निर्माण हेा रहा है। नाला निर्माण आधा अधूरा होने के कारण जगह जगह सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है। कई दुकानों के सामने गंदा नाला का पानी बजबजा रहा है। शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने जलभरॉव की समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

सकलडीहा कस्बा में सच्चा आश्रम से लेकर सधन तिराहा तक नाला निर्माण और फोरलेन सड़क का कार्य बीते दो साल से अधिक समय से चल रहा है। इसके बाद भी नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। दुकानों के सामने जगह जगह गंदा नाला का पानी बजबजा रहा है। मंदिर गेट के सामने नाला नही बनने के कारण नाबदान का पानी मंदिर मार्ग पर बह रहा है। इसके बाद भी नाला निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था अनजान बना हुआ है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि भू माफिया और प्लाटरों के दबाब में कार्यदायी संस्था के लोग डाकघर के समीप पुलिया का निर्माण महीनों से छोड़े हुए है। जबकि स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विभागीय अधिकारियों को नाला और पुलिया निर्माण शीध्र कराये जाने को बताया था। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के लोग टालमटोल कर रहे है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, आजाद, कलाम, शकील अहमद, इनायत आदि व्यापारियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks